भारतीय शेयर बाजार ने आज फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 85,000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में आई जबरदस्त तेजी ने बाजार को मजबूती प्रदान की। विश्लेषकों का कहना है कि आर्थिक विकास दर के सकारात्मक आंकड़ों से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।