रायपुर :- छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग मौकों पर कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। वहीं दीपावली के मौके पर 5 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक छुट्टी निर्धारित की गई है। दोनों त्योहारों पर विद्यार्थियों को 5-5 दिनों का अवकाश मिलेगा।
इसके अलावा शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान भी विद्यार्थियों को कुल 5 दिन की छुट्टी मिलेगी। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर पूरे शैक्षणिक सत्र में 15 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है।
यह अवकाश व्यवस्था राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगी। आदेश जारी होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगामी छुट्टियों की तारीखों की जानकारी मिल गई है।


