रायपुर :- भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। स्मृति ईरानी का यह दौरा भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहले दिन की संगठनात्मक बैठकों के समापन के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इसके बाद स्मृति ईरानी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ हुई मुलाकात के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत के विस्तृत एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर रही हैं।
स्मृति ईरानी के इस दौरे में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों और आगामी लक्ष्यों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए।


