रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 50 से अधिक कर्मचारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। इस फेरबदल में रायपुर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं।
विनोद कुमार पाण्डेय बलौदाबाजार भेजे गए
जारी तबादला आदेश के अनुसार, रायपुर नगर निगम में जोन कमिश्नर के पद पर पदस्थ विनोद कुमार पाण्डेय को नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार भेजा गया है। वहीं पूजा पिल्ले को मंदिर हसौद से रायपुर नगर निगम में नई पदस्थापना दी गई है।
50 से अधिक कर्मचारियों की बदली गई जिम्मेदारी
नगरीय प्रशासन विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य शासन ने 50 से अधिक कर्मचारियों को नई जगह जिम्मेदारी सौंपी है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।


