रायपुर :- हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी महीने रोशनी का महापर्व दीपावली मनाया जाता है। दिवाली के साथ धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। साल 2026 में दीपावली का पर्व 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस से लेकर भाई दूज तक सभी प्रमुख त्योहारों की तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त।
धनतेरस 2026: 6 नवंबर को होगी पूजा
दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदना शुभ होता है।
तारीख: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर सुबह 10:47 बजे
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:19 बजे से रात 8:17 बजे तक
नरक चतुर्दशी 2026: 8 नवंबर को मनाई जाएगी छोटी दिवाली
नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और अभ्यंग स्नान का विशेष महत्व है। वहीं काली चौदस पर मां काली की पूजा की जाती है।
नरक चतुर्दशी: 8 नवंबर 2026, रविवार
अभ्यंग स्नान मुहूर्त: सुबह 5:41 बजे से 6:38 बजे तक
काली चौदस: 7 नवंबर की रात
दिवाली 2026: 8 नवंबर को होगा लक्ष्मी पूजन
दीपावली कार्तिक अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन शाम को घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए जाते हैं। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 नवंबर सुबह 11:27 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक
वृषभ काल: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक
गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को मनेगा पर्व
दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। घरों में अन्नकूट का भोग तैयार किया जाता है।
तारीख: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर दोपहर 2 बजे
गोवर्धन पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक
भाई दूज 2026: 11 नवंबर को मनाया जाएगा त्योहार
भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
तारीख: 11 नवंबर 2026, बुधवार
द्वितीया तिथि प्रारंभ: 10 नवंबर दोपहर 2 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर दोपहर 3:53 बजे
भाई दूज तिलक मुहूर्त: दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक


