नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र से ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर समेत कई तरह के मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

SP और DSP के नेतृत्व में चल रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की टीम जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही है।

सर्चिंग के दौरान मिली मशीनें और तकनीकी सामग्री

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को कई तरह के मशीनरी उपकरण मिले हैं। बरामद सामग्री में 2 ड्रिल मशीन, 2 वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, 3 ब्लोअर, एक बेंच ग्राइंडर, एक टेबल ड्रिल मशीन और 2 टेबल ग्राइंडर शामिल हैं।

इसके अलावा वेल्डिंग होल्डर, वायरिंग बोर्ड, मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस समेत अन्य तकनीकी उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

शांति और सुरक्षा बनाए रखने लगातार सर्च अभियान

नारायणपुर पुलिस के अनुसार, नक्सल मुक्ति के बाद भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षाबलों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।