भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, जन्मदिन के इस खास मौके पर पार्टी के कई दिग्गज नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के साथ-साथ कई तरह के अन्य आयोजन किए जा रहे हैं। बीजेपी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए 34 साल पहले की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई साधु संतों ने भी पीएम को जन्मदिन की बढ़ी दी है।
सीएम विष्णु देव साय ने लिखा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए आइए, ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं स्नेह अर्पित करें।
अमित शाह ने लिखा- अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयाँ प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।


