खदान के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुई खुली बहस के बाद अब खदान और खनन का मुद्दा चर्चा में है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खनन के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है।

पत्रकारों से बातचीत में बघेल ने कहा कि जिस तरह रायपुर प्रेस क्लब में पंचायत मंत्री उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ खुली बहस हुई थी, उसी तरह वे मुख्यमंत्री साय के साथ भी खनन के मुद्दे पर मीडिया के सामने बहस करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खनन क्षेत्र में किए गए अपने काम और उपलब्धियों को जनता के सामने रखे।

CM साय ने क्या कहा?

बघेल की चुनौती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खनन के मुद्दे पर सरकार की ओर से जो भी तथ्य हैं, वे जनता के सामने लगातार आ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच रायपुर प्रेस क्लब में खुली बहस हो चुकी है। अब खनन के मुद्दे पर बघेल की नई चुनौती को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है।