रायपुर :- सेवा संकल्प समर्पण अभियान के अंतर्गत जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय, रायपुर में “विकसित भारत @2047” विषय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली, भाषण, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनशीलता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने कहा कि विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए अनुशासित जीवनशैली के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सार्थक और जिम्मेदार उपयोग को समझने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्रा देविका कुर्रे ने ओजस्वी भाषण के माध्यम से सहपाठियों को सुगम और सुसंस्कृत भारत की पहचान से अवगत कराया। वहीं कु. दिव्या तिवारी ने देश की संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपनी विरासत से जुड़े रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना, श्रीमती मीनू पांडे, प्रधान पाठिका श्रीमती क्रांति चंद्राकर सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी जागरूकता