रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर मंडी ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भगवत कथा में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। विशाल पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा कथा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।
श्रीमद भगवत कथा के दौरान लोकप्रिय भजन ‘राधे-राधे गोविंद’ की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। हाथों में भक्ति का उत्साह और पंडाल में गूंजते भजनों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
प्रख्यात कथावाचक महाराज इंद्रेश जी के श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर रहे हैं। मंच पर भगवान के अलौकिक दरबार के साथ मुख्य सेवादार गुंजन प्रजापति की मौजूदगी भी आयोजन की व्यवस्थाओं और भव्यता को दर्शाती है।
देवेंद्र नगर मंडी ग्राउंड में चल रही इस श्रीमद भगवत कथा में रोजाना बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कथा, भजन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच पूरा परिसर इन दिनों राधे-राधे गोविंद के जयघोष से गूंज रहा है।


