रायपुर :- देवेन्द्रनगर स्थित मंडी ग्राउंड में चल रही श्रीमद भागवत कथा के बीच ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमेश ठाकुर भैया और गुंजन प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एक ही स्थान पर डिजिटल प्रसारण के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, रायपुर जिला के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों की सहभागिता रही।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में एक ही स्थान पर डिजिटल प्रसारण देखने-सुनने के लिए विशाल जनसमूह की उपस्थिति दर्ज हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ का श्रवण किया।
आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक, इस सामूहिक उपस्थिति को Golden Book of World Records द्वारा “Largest Audience for a Digital Broadcast at a Single Venue” के रूप में प्रमाणित किया गया है। आयोजकों ने इसे रायपुर के लिए गौरव का अवसर बताया है।
कार्यक्रम की सफलता के बाद भाजपा रायपुर जिला की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले प्रत्येक सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों ने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक सहभागिता, संगठन शक्ति और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।


