रायपुर :- धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सतर्क किया है। उन्होंने जानकारी दी कि उनका मोबाइल नंबर 8963939000 हैक हो गया है और इस नंबर का इस्तेमाल लोगों से पैसों की मांग करने के लिए किया जा रहा है।
विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने कहा कि यदि इस नंबर से किसी तरह का लिंक भेजा जाता है, तो उस पर क्लिक करने से भी बचें।
उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि यदि उक्त नंबर से किसी व्यक्ति से पैसों की मांग की जाती है, तो इसकी जानकारी उन्हें किसी अन्य माध्यम से दी जाए। किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल का जवाब देने के बजाय उसे नजरअंदाज करना ही सुरक्षित रहेगा।
विधायक अनुज शर्मा ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति संभावित ऑनलाइन ठगी का शिकार न हो। उन्होंने लोगों से डिजिटल लेन-देन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहने की अपील की है।


