इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्म धुरंधर 2 ने पूरी दुनिया में कामयाबी का परचम लहराया था। बीते दिनों से ग्रैमी पुरस्कार 2027 की वजह से भी धुरंधर द रिवेंज का नाम सिनेमाई गलियारे में छाया हुई है। अब फिल्म के फिर से... गाने के सिंगर अरिजीत सिंह ने ये जानकारी दी है कि उनके इस गीत को 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचार किए जाने वाले गानों की लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि, इसे आधिकारिक ग्रैमी नॉमिनेशन नहीं माना जाएगा।

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में नॉमिनेट हो सकता है फिर से...

अरिजीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मंगलवार को एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए अरिजीत ने धुरंधर द रिवेंज के फिर से... गीत के ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में विचार किए जाने वाले गीतों की सूची में शामिल होने की आधिकारिक जानकारी दी है। अरिजीत ने पोस्ट में लिखा है- मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि धुरंधर: द रिवेंज का गाना फिर से... 'विज़ुअल मीडिया के लिए लिखे गए बेस्ट गाने' की कैटेगरी में ग्रैमी के लिए विचार किए जाने वाले टॉप गानों की लिस्ट शामिल हुआ है। इतने प्यार के लिए धन्यवाद।