रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने देवनानी का आत्मीय स्वागत किया। इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री निवास कार्यालय की ओर से दी गई। इस अवसर पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी और अमित चिमनानी भी मौजूद रहे।