छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह महासमुंद के लिए रवाना होंगे। यहां वे आयोजित रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
महासमुंद में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। यहां अहिवारा के बानबरद कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन होंगे।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। उनके इस दौरे में धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।


