रायपुर :- छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा और पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कारीगरी को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव और रायगढ़ से पहुंचे 50 बेलमेटल शिल्पकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस विशेष मुलाकात के दौरान प्रदेश की पारंपरिक बेलमेटल कला और शिल्पकारों की मेहनत को सम्मान मिला। राष्ट्रपति भवन में मिले इस अवसर ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कला और पीढ़ियों से संजोई गई शिल्प विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का मौका दिया।
राज्य
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प कला का सम्मान, कोंडागांव और रायगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
K
Kanchan Yadav


